नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि – 2025” के विजन को साकार करने के लिए सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी टीपी नगर क्षेत्रान्तर्गत उत्तराखण्ड मुक्त विश्व विद्यालय तिराहे के पास चैकिंग के दौरान तीनपानी की ओर से आ रही वाहन नं0- UK04TA-2975 अल्टो कार को चैक किये जाने पर सवार 04 व्यक्तियों अशफाक अली, रिजवान मियां, राशिद अली, फिरोज अली के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन/गोलियां बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी अभियुक्तगणो के विरुद्ध धारा 8/22/60 एनडीपीएस के अंतर्गत एफआईआर पंजीकृत किया गया है।पूछताछ में ये लोग बनभूलपुरा से अकरम मुल्ला एवं कुछ बहेड़ी, किच्छा से नशीले इंजेक्शन व गोलियां खरीद कर अपने इस्तेमाल एवं अधिक मुनाफे हेतु बचने के लिए ला रहे थे पुलिस चैकिंग में पकड़े गए।उक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी- 1- अशफाक अली पुत्र शहजाद अली निवासी नई बस्ती गोपाल मंदिर थाना बनभूलपुरा, उम्र 42 वर्ष, 2- रिजवान मियां पुत्र रशीद मियां निवासी इंदिरा नगर काबुल का बगीचा वार्ड नंबर 31 थाना बनभूलपुरा, उम्र- 30 वर्ष, 3- राशिद अली पुत्र रियासत अली निवासी वार्ड नंबर 28 बिलाल मुस्तफा





