हल्द्वानी के समाजसेवी सौरभ शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, इस मुद्दे पर की बात

हल्द्वानी। गौलापार निवासी समाजसेवी सौरभ शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौलापुल क्षेत्र में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं और जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए एक अतिरिक्त पुल निर्माण की मांग रखी।

सौरभ शर्मा ने मंत्री गडकरी को बताया कि हर साल बरसात के दौरान गौलापुल क्षेत्र में पानी का बहाव तेज होने से आवाजाही ठप हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि एक अतिरिक्त पुल का निर्माण होता है, तो क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

सौरभ ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के साथ-साथ नैनीताल जनपद में पहले से निर्मित फ्लाईओवर के लिए आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर से शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय पर संबंधित विभागों से चर्चा की जाएगी और जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। सौरभ शर्मा की इस पहल की स्थानीय जनता ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि यह पुल बनता है, तो यह गौलापार और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया रास्ता खोलेगा।

Related Posts

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण