हल्द्वानी शहर के यातायात को मिलेगी नई रफ्तार, 21 जून से शुरू होगी सिटी बस सेवा

हल्द्वानी। हल्द्वानी के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर में 21 जून 2025 से सिटी बस सेवा की शुरुआत होने जा रही है। यह फैसला मंगलवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में आयोजित रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने की।

सिटी बस सेवा का संचालन प्राइवेट ऑपरेटरों के माध्यम से किया जाएगा, जिन्हें बसों की खरीद के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। इस नई योजना के तहत शहर के भीतर कुल 168 किलोमीटर के दायरे में सिटी बसों का संचालन किया जाएगा। सभी बसें पर्यावरण के अनुकूल सीएनजी अथवा बीएस-6 मानकों पर आधारित होंगी, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके।

इसके अलावा बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, कलर बोर्ड और बड़े अक्षरों में रूट नंबर अंकित किया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बस का रंग भी एक समान रखा जाएगा ताकि यात्री इन्हें आसानी से पहचान सकें। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि नगर बस सेवा के संचालन को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। गर्मियों में बसों का संचालन सुबह 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक और सर्दियों में सुबह 8 बजे से रात 8:30 बजे तक किया जाएगा। योजना के तहत हल्द्वानी के विभिन्न रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूटों में रानीबाग, मुखानी, टीपीनगर, लामाचौड़, कालाढूंगी, और काठगोदाम रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश