नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाकर नशे के तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस द्वारा 17 दिसंबर को अभि0 सुखदेव सिंह पुत्र निरन्जन सिंह निवास तुमड़िया डाम द्वितीय मालधन चौड़ रामनगर नैनीताल को कुल 100 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गाय । अभि0 के विरूद्ध थाना हाजा पर एफ आई आर नं. 375/24 धारा- 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी टीम – 1-उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार 2. कानि0 गोविन्द सिंह






