वृंदावन म्यूजिक एंड डांस अकादमी ने नैनीताल में कथक कार्यशाला का किया आयोजन

नैनीताल। भारतीय शास्त्रीय नृत्य केवल एक कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है। इसी धरोहर को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वृंदावन म्यूजिक एंड डांस अकादमी द्वारा नैनीताल में आयोजित कथक कार्यशाला का आयोजन हुआ था।

इस विशेष कार्यशाला में वृंदावन से पधारे प्रसिद्ध कथक नर्तक एवं कोरियोग्राफर आशीष सिंह (नृत्य मंजरी दास) ने प्रतिभागियों को कथक नृत्य की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला में तत्कार, तोड़ा, हस्तक, टुकड़ा, तिहाई, आमद, परन, गणेश परन और वंदना जैसे महत्वपूर्ण आयामों की गहन शिक्षा दी गई। नृत्य केवल शारीरिक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि भावनाओं और परंपराओं का जीवंत माध्यम है।

इस अवसर पर आशीष सिंह ने कहा, “हमारी संस्कृति और परंपराएं ही हमारी असली धरोहर हैं। कथक सिर्फ एक नृत्य शैली नहीं, बल्कि इतिहास और आध्यात्मिकता का संगम है। आज के युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़े रहकर इस कला को सीखना और आगे बढ़ाना चाहिए।”

आपको बता दें कथक नृत्य भारत की प्राचीनतम कलाओं में से एक है, जिसकी जड़ें मंदिरों में हुई भक्ति परंपरा से जुड़ी हैं। समय के साथ यह नृत्य राजदरबारों में पहुंचा और आज वैश्विक मंचों तक अपनी पहचान बना चुका है। वृंदावन म्यूजिक एंड डांस अकादमी द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य को संरक्षित करने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने का सराहनीय प्रयास है।

कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें कथक नृत्य की बारीकियों को समझने और अपनी कला को निखारने का अवसर मिला। इस सफल आयोजन के लिए अकादमी को प्रतिभागियों एवं दर्शकों से सराहना मिली। इस तरह के आयोजनों से भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मुहिम को और बल मिलता है।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण