ओबीसी जिलाध्यक्ष कश्यप ने अपनी दावेदारी को लेकर दिया खुलकर बयान

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में ओबीसी सीट के लिए आरक्षण के बाद राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा की ओर से ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष नन्हे कश्यप ने अपनी दावेदारी को लेकर खुलकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी ने यदि उन्हें टिकट दिया, तो वे पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत करेंगे।
नन्हे कश्यप ने कहा कि पूरा ओबीसी समाज उनके साथ खड़ा है और वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने खुद को भाजपा का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि यह उनके लिए एक बड़ा मौका है, जिसे वे हाथ से नहीं जाने देंगे।
गौरतलब है कि नन्हे कश्यप वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला अध्यक्ष हैं और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रहती है। ओबीसी वर्ग में मजबूत दावेदारों की संख्या कम होने के कारण उनकी उम्मीदवारी की संभावना बढ़ जाती है। अब देखना यह होगा कि भाजपा का हाईकमान किसे प्रत्याशी के रूप में चुनता है। हल्द्वानी की यह ओबीसी सीट चुनावी राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण