2029 में पूर्ण होगी 37 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले जमरानी बांध परियोजना

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को निमार्णाधीन जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर गतिमान कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। आयुक्त ने कहा कुमाऊं क्षेत्र का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जमरानी बांध परियोजना पूर्ण होने से क्षेत्र मे सिंचाई के साथ ही पेयजल की समस्या से होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा गर्मी से सीजन में हल्द्वानी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में जो पेयजल की कमी है जमरानी बांध परियोजना बनने से पेयजल पूर्ण रूप से मिलेगा वही सिचाई हेतु हल्द्वानी के आसपास क्षेत्रों के साथ ही गुलरभोज बौर बांध के साथ ही उत्तरप्रदेश के बरेली तक पानी उपलब्ध होगा।
आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि 37 सौ करोड की लागत से बनने वाले जमरानी बांध परियोजना वर्ष 2029 में पूर्ण होगी। जमरानी बांध परियोजना की ऊंचाई लगभग 150 मीटर होगी तथा लम्बाई 10 किलोमीटर तक होगी। उन्होंने कहा वर्तमान मे 600 मीटर की दो टनल का कार्य गतिमान है जिसके द्वारा पानी का डाइवर्जन किया जा रहा है जिसका कार्य लगभग 16 माह पश्चात पूर्ण होगा डाइवर्जन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात बांध का निर्माण होगा।
आयुक्त ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश है कि बांध परियोजना की नियमित मानिटरिंग होनी चाहिए, विभागों मे तालमेल में कोई कमी ना हो और प्रोजेक्ट कार्य समयानुसार पूर्ण हो। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जमरानी बांध परियोजना मे टैस्टिंग लैब एवं निर्माणाधीन जमरानी बांध कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात आयुक्त ने जमरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वार्डब्वाय संजय कुमार बिना छुटटी की स्वीकृति के अनुपस्थित पाये गये। जिस पर आयुक्त ने स्पष्टीकरण के साथ ही महानिदेशक चिकित्सा से जाचं हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा पीएचसी सेंटर में शीघ्र चिकित्सक की तैनाती की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान उप महाप्रबन्धक जमरानी बीबी पाण्डे, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, राजस्व, सिचाई, लोनिवि,जलसंस्थान विद्युत, वन आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    हल्द्वानी। राज्यपाल सचिवालय, उत्तराखण्ड तथा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में संचालित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत रविवार को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय,…

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    • By Tanuja
    • August 2, 2026
    • 3 views
    उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    • By Tanuja
    • August 1, 2026
    • 4 views
    गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 11 views
    सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • July 31, 2026
    • 7 views
    हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

    • By Tanuja
    • July 30, 2026
    • 8 views
    जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण