दिल्ली। बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। और दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी कुर्सी सम्भाल चुकी हैं। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही साफ कर दिया था कि वादे के अनुसार हर महीने महिलाओं को 2500 रुपये की राशि देना शुरू करेगी। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने यह बात भी स्पष्ट किया है कि महिलाओं को वह राशि कबसे मिलना प्रारंभ होगा।
दिल्ली की नवनिर्मित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वह अपने द्वारा किए वादे को जरूर पूरा करेंगी और दिल्ली की महिलाओं को हर महीने सहायता राशि के तौर पर 2500 रु देने का जो उन्होंने वादा किया था उस वादे पर खड़ी उतरेंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस राशि की पहली किस्त 8 मार्च तक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार पर पर कड़ा रुख अपनाया है।






