EMI में होगी कटौती! टैक्स छूट के बाद RBI देगा मिडिल क्लास को तोहफा

दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया। बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत दी गई है। सरकार ने घोषणा की कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

अब बजट में टैक्स राहत के ऐलानों के बाद अब सभी की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं। दरअसल, आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (RBI MPC) की बैठक 5 से 7 फरवरी तक चलेगी। 7 फरवरी को बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान होगा।

बजट में टैक्स छूट के ऐलान के बाद मिडिल क्लास में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है। अगर आरबीआई एमपीसी ब्याज दरों/रेपो दर में कटौती का फैसला लेता है तो इससे मिडिल क्लास से ईएमआई का बोझ कम होगा। अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत और महंगाई में नरमी लौटने के बीच कई एक्सपर्ट्स उम्मीद जता रहे हैं कि इस बार की बैठक में RBI MPC ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट की कटौती कर सकता है।

बता दें कि फरवरी, 2023 से रेपो दर को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा है। इस दौरान मॉनिटरी पॉलिसी की 11 मीटिंग हो चुकी हैं। सरकार ने आरबीआई को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित खुदरा महंगाई 4 फीसदी (2 फीसदी ऊपर या नीचे) पर बनी रहे।

गौरतलब है कि रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर रिजर्व बैंक अन्य बैंकों को कर्ज देता है। जब बैंकों को कम ब्याज दर (कम रेपो रेट) पर कर्ज मिलेगा, वे खुद भी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए अपनी ब्याज दर कम कर सकते हैं, ताकि कर्ज लेने के इच्छुक ग्राहक बढ़ जाएं। इससे ग्राहकों की ईएमआई घट जाएगी।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण