भारतीयों के लिए कांगो में संघर्ष के बीच एडवाइजरी जारी, सुरक्षित जगहों पर जाने की दी सलाह

दिल्ली। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में के किंशासा में जारी हिंसा को लेकर भारतीय दूतावास ने रविवार को भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। किंशासा में भारतीय दूतावास ने विशेष रूप से बुकावु में रह रहे भारतीय नागरिकों से तुरंत सुरक्षित जगहों पर जाने का अनुरोध किया है।

साथ ही दूतावास ने कहा कि वह मध्य अफ्रीकी देश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है।

वहीं, नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि गोमा में लगभग 1,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा था कि उनमें से अधिकांश संघर्ष शुरू होने के बाद सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

जयसवाल ने यह भी कहा कि पूर्वी कांगो में MONUSCO (कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन) शांति स्थापना मिशन के हिस्से के रूप में देश में लगभग 1,200 भारतीय सैनिक सेवा कर रहे हैं।भारतीय दूतावास ने दिन में तीन एडवाइजरी जारी की हैं।

एडवाइजरी में कहा गया है, रिपोर्ट है कि एम 23 बुकावु से केवल 20-25 किलोमीटर दूर होने की खबरें हैं। सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए, हम एक बार फिर बुकावू में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को हवाई अड्डों, बॉर्डर और कमर्शियल रास्तों से होते हुए तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह देते हैं। हम किसी को भी बुकावु की यात्रा न करने की सिफारिश करते हैं।

नई एडवाइजरी में दूतावास ने सिफारिश की कि हर कोई एक आपातकालीन योजना तैयार करे और हर समय, सभी आवश्यक पहचान और यात्रा डॉक्यूमेंट, दवाएं, कपड़े, खाने की चीजें, पानी आदि जैसी जरूरी चीजों का एक बैग रखने की सलाह दी है। साथ ही अपडेट के लिए स्थानीय मीडिया चैनलों पर नजर रखने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने यह भी कहा कि वह बुकावु में भारतीय नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है और उनसे पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर, कांगो और भारत में पते, संपर्क नंबर और अन्य विवरण जैसी प्रासंगिक जानकारी तत्काल भेजने को कहा है।

एडवाइजरी में आपातकालीन स्थिति में संपर्क करने के लिए भारतीय नागरिकों के लिए एक नंबर (+243 890024313) और एक मेल आईडी (cons.kinshasas@mea.gov.in) भी संपर्क करने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने मूल रूप से 30 जनवरी को कांगो के दक्षिण किवु के बुकावु में सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी।

कांगो के अधिकारियों के हवाले से एपी ने खबर दी है कि रवांडा समर्थित विद्रोहियों के साथ लड़ाई के दौरान इस हफ्ते गोमा और उसके आसपास कम से कम 773 लोग मारे गए, जिन्होंने एक दशक लंबे संघर्ष में बड़े पैमाने पर शहर पर कब्जा कर लिया था।

इस बीच भारत ने शुक्रवार को कांगो में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया था और कहा था कि वह मध्य अफ्रीकी देश के घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है।

दरअसल, रवांडा समर्थित M23 विद्रोहियों ने पूर्वी कांगो शहर गोमा पर कब्जा कर लिया है और वह अपने नियंत्रण क्षेत्र का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन