स्विमिंग में कर्नाटक की टीम ने की जीत हासिल

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक के खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाना शुरू कर दिया है नेशनल गेम्स के दूसरे दिन कर्नाटक ने स्विमिंग में तीन गोल्ड जीते और अब तक मेडल की रेस में कर्नाटक पांच गोल्ड दो सिल्वर के साथ कुल 7 पदकों में सबसे ऊपर है। आज हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में स्विमिंग प्रतियोगिता में कर्नाटक के नटराज ने जहां 200 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में गोल्ड जीता तो वही कर्नाटक की सुनिधि ने 200 मी फ्री स्टाइल स्विमिंग और हंड्रेड मीटर बटरफ्लाई स्विमिंग में दो गोल्ड पर मेडल जीतकर बाजी मार ली। इसके अलावा तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, गुजरात और उड़ीसा ने भी राष्ट्रीय खेलों में पदक लेकर अपना स्थान बनाना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सात प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। जिसमें अब तक ट्रायथलॉन, खो खो, फुटबॉल, स्विमिंग, और डाइविंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसके अलावा मॉडर्न पेंटाथलोन सहित अन्य प्रतियोगिताएं भी आने वाले दिनों में आयोजित कराई जाएगी।

सबसे खास बात यह है कि पूरे देश से यहां पहुंचे विभिन्न राज्यों के मेहमान खिलाड़ियों को उत्तराखंड का मौसम और उत्तराखंड का हिल स्टेशन बेहद भा रहा है। और खिलाड़ियों ने भी उत्तराखंड के माहौल और नेशनल गेम्स की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है।

उधर फुटबॉल मैच देखने के लिए भी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आज जहां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दोपहर को उड़ीसा और मणिपुर का दमदार मुकाबला रहा।

वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित जिले के कई अधिकारी भी खिलाड़ियों का उत्साह वजन करने के लिए राष्ट्रीय गेम्स में विभिन्न प्रतियोगिताओं को देखने के लिए पहुंचे और उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश