अंतरिक्ष से ऐसा द‍िखता है महाकुंभ का नजारा, NASA के एस्‍ट्रोनॉट ने शेयर की तस्‍वीरें

नई द‍िल्ली। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच नासा (NASA) के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट (Don Pettit) ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से महाकुंभ की तस्वीर एक्स पर शेयर की है। पेटिट द्वारा ली गई तस्वीर में संगम नगरी प्रयागराज प्रकाश से भरी नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है।

महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर महासुरक्षादिव्य और भव्य महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर सुरक्षा को लेकर महाप्लान बनाया गया है। श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों की निगरानी जल, थल और नभ से की जाएगी, ताकि कोई असहज स्थिति उत्पन्न नहीं हो सके। संगम तट को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और बिना अनुमति ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा। अगर कोई ड्रोन उड़ता है तो उसे एंटी ड्रोन सिस्टम निष्क्रिय कर देगा। इसके साथ ही टीथर ड्रोन से सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने तैयार क‍िया सुरक्षा का खाकाकरोड़ों की भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा खाका तैयार किया है, जिसे मूर्त रूप दिया जा रहा है। संगम नगरी में देश-विदेश से आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा के साथ ही उनकी सेवा और सहायता भी की जाएगी। ताकि वह अपने साथ बेहतर अनुभव लेकर सुरक्षित घर वापस पहुंच सकें। इसके लिए सभी सुरक्षाकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है।

भानु भास्कर, एडीजी जोन व नोडल महाकुंभ मेला ने बताया क‍ि महाकुंभ मेले सात चक्रीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। सुगम और सुरक्षित यातायात को लेकर भी कई स्तरीय प्लान बनाए गए हैं। एआई तकनीक से युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और टीथर ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सभी प्रवेश मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की अलग-अलग तरीके से जांच और निगरानी की जा रही है। जोन के सभी जनपद की पुलिस को इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त कार्य भार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। वहीं उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप, मेट्रो स्टेशन व पीएम मोदी समेत इन नेताओं को बम से उड़ाने की मिली धमकी

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार विधानसभा के साथ-साथ स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश