ईडब्लूएस प्रमाणपत्र से नीट में प्रवेश लेने वालों की होगी जांच, निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने दिए आदेश

देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ वर्षों में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र के आधार पर नीट पीजी काउंसलिंग में प्रवेश लेने वालों की पड़ताल होगी। भाजपा नेता रविंद्र जुगरान की मुख्य सचिव से की गई शिकायत के बाद निदेशक चिकित्सा शिक्षा ने जांच पड़ताल के आदेश दे दिए हैं।

मुख्य सचिव को भेजी शिकायत में भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र धोखाधड़ी से प्राप्त किए जा रहे हैं। नीट पीजी समेत अन्य स्थानों में भी इस प्रमाण पत्र का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब में नीट पीजी काउंसलिंग समिति ने ऐसे मामलों की जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में ये मामला हाईकोर्ट में चला गया है। जम्मू और कश्मीर में भी ईडब्ल्यूएस की जांच चल रही है।

बता दें कि नीट पीजी काउंसलिंग के कई मामलो में आवेदक राज्य सरकार के साथ बांड के तहत अनुबंध पर काम कर रहे हैं। बाकायदा वेतन ले रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी काम कर रहे हैं। इसका भी वेतन ले रहे हैं। इस वेतन को घोषित नहीं किया जा रहा है। परिवार की आय आठ लाख से कम होने का झूठा हलफनामा दिया जा रहा है। इन अधिकतर छात्रों ने निजी कॉलेज से एमबीबीएस किया है। भारी भरकम फीस जमा कराई है। ऐसे लोग भी पीजी नीट के लिए ईडब्ल्यूएस श्रेणी में आवेदन कर रहे हैं।

चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने सभी मेडिकल कालेजों के प्रचार्यों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों की पड़ताल को पत्र जारी किया। कहा कि तीन सालों में की गई काउंसलिंग, भर्ती प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों का लाभ पात्र अभ्यर्थियों को ही मिला हो, इसकी पुष्टि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। कहा कि ज्यादातर प्रमाण पत्र स्वघोषित आधार पर बिना उचित जांच किए ही हलफनामा दाखिल कर दिए जा रहे हैं। कहा कि सम्पति के मानदंड़ों का मूल्यांकन नगर निगम करता है। नगर निगम के अधिकृत कर्मचारी कोई साइट विजिट नहीं करते। ईडब्ल्यूएस के लिए नगर निगम द्वारा जारी ऐसे प्रमाणपत्र के रिकॉर्ड भी उपलब्ध नही है। प्रमाण पत्र एक वर्ष के लिए जारी किया जाता है।

कई नीट पीजी उम्मीदवार जानबूझकर अपनी नौकरी छोड़ देते हैं, ताकि उनके वेतन का हिस्सा प्राप्त आठ लाख की सीमा में शामिल न हो। इस आधार पर प्रमाण पत्र हासिल किए जा रहे हैं। प्रमाण पत्रों की राज्य परामर्श समितियों के स्तर पर जांच की जाए। ये सुनिश्चित हो कि केवल पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिले। घोखाधड़ी से लाभ लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने की एक विश्वसनीय विधि लागू की जाए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार