‘रिफॉर्म उत्सव’ के तहत नागरिकों से प्रशासनिक सुधारों हेतु सुझाव आमंत्रित

नैनीताल। भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी पहल ‘रिफॉर्म उत्सव’ के अंतर्गत जनपद में प्रशासनिक सुधारों को गति देने के लिए व्यापक तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि ‘रिफॉर्म उत्सव’ का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अन्य हितधारकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर सरकारी प्रक्रियाओं एवं सेवाओं में सुधार लाना, विभागीय कार्यप्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना तथा कार्यक्रम में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित विभाग निर्धारित समय-सारिणी के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर अपनी सेवाओं से जुड़ी ऐसी समस्याओं एवं जटिल प्रक्रियाओं को चिह्नित करेंगे, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। नागरिकों से प्राप्त उपयोगी सुझावों का परीक्षण कर उन्हें समयबद्ध रूप से वास्तविक सुधारों में बदला जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘रिफॉर्म उत्सव’ का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि ऐसे सुधारात्मक सुझाव प्राप्त करना है जिनसे बड़ी संख्या में नागरिकों को लाभ मिले, व्यवस्था की मूल समस्या का समाधान हो और जिन्हें अन्य क्षेत्रों में भी मॉडल के रूप में लागू किया जा सके।

अभियान हेतु समय-सारिणी निर्धारित की गई है जिसमें 11 सितंबर से प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्य किया जाएगा।02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जन मंथन चरण के दौरान ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों से सुधार संबंधी सुझाव प्राप्त किए जायेंगे।

10 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक विचार विमर्श।

इस अवधि में विभागों द्वारा प्राप्त सुझावों की समीक्षा कर उन्हें तात्कालिक एवं मध्यम अवधि के सुधारों में वर्गीकृत किया जायेगा तथा अंतर-विभागीय सुधारों हेतु समन्वित कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

10 अक्टूबर से 20 दिसम्बर तक जन समाधान चरण के तहत इसमें चयनित सुधारों को लागू करने, प्रगति की निगरानी एवं विभागीय उत्तरदायित्व व समय-सीमा निर्धारित करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

25 से 27 दिसम्बर तक संकल्प सिद्धि समापन समारोह में सफल सुधारों, बेहतर कार्यप्रणालियों एवं उनके परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने आम नागरिकों , पंचायतीराज संस्थाओं, नगरीय निकायों, शिक्षण संस्थानों, महिला स्वयं सहायता समूहों, किसान एवं व्यापारिक संगठनों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की है।

उन्होंने जन-सामान्य से अनुरोध किया है कि विभागीय योजनाओं में प्रक्रियागत जटिलताओं और समस्याओं से सम्बन्धित सुधारों, पारदर्शिता, योजनाओं से अधिकाधिक जनमानस से जुड़ने संबंधी उपायों पर अपने अमूल्य सुझाव जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, नैनीताल को ई-मेल आईडी – nainitaldsto@gmail.com पर प्रेषित करें।

साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक नागरिकों को सुझाव देने हेतु प्रेरित करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 7 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 7 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन