मध्यस्थता से समाधान – Mediation 3.0″ अभियान 31 दिसंबर तक तथा 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो महत्वपूर्ण विधिक कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

1. Mediation 3.0 अभियान – माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशन पर पूरे देश में तीसरी बार Mediation 3.0 अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 01 अगस्त 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक चलेगा। इसके तहत माननीय उच्चतम न्यायालय, माननीय उच्च न्यायालयों तथा जनपद न्यायालयों में लंबित मामलों का मध्यस्थ (Mediator) के माध्यम से निस्तारण किया जाएगा। प्रत्येक जनपद में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध हैं। कोई भी पक्षकार इस अवधि में अपने लंबित मामले को समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकता है।

2. राष्ट्रीय लोक अदालत – 12 सितंबर (शनिवार) को -राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के निर्देश पर 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में भी इसी दिन राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी।

माननीय उच्च न्यायालय में लंबित मामलों हेतु उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति तथा जिला न्यायालयों में लंबित मामलों हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इसकी देख-रेख में लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

सचिव ने बताया कि लोक अदालत में न केवल न्यायालयों में लंबित मामले बल्कि प्री-लिटिगेशन (Pre-Litigation) मामले, अर्थात ऐसे विवाद जो भविष्य में न्यायालय में आ सकते हैं, उनका भी निस्तारण किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की कि जिनके मुकदमे न्यायालयों में लंबित हैं, वे 12 सितंबर को लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि एक कहावत है कि “Bad compromise is better than a good lawsuit” अर्थात कितना भी बुरा समझौता, अच्छे से अच्छे मुकदमे के फैसले से अच्छा होता है। निर्णय में एक पक्ष जीतता है, एक हारता है और अपील होती है, जबकि समझौते में दोनों पक्ष जीतते हैं, कोई अपील नहीं होती, मामला तुरंत निस्तारित हो जाता है, आपसी वैमनस्यता खत्म होती है और भाईचारा बना रहता है।

Related Posts

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

नैनीताल। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा पुस्तकदान कार्यक्रम का आयोजन कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर में आज आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चन्द्र लोहनी मुख्य…

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना की जिला चयन समिति की बैठक सम्पन्न

नैनीताल। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

  • By Tanuja
  • November 2, 2026
  • 9 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन, गूगल जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा

नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

  • By Tanuja
  • October 31, 2026
  • 5 views
नशे के अवैध कारोबार पर कुमाऊं एसओटीएफ का बड़ा प्रहार, दो मेडिकल स्टोरों से 3,207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 7 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 47वीं कार्य परिषद की बैठक सम्पन्न, 11वें दीक्षांत समारोह के आयोजन पर हुई चर्चा

हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

  • By Tanuja
  • October 30, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का शानदार आगाज, 36 घंटे के हैकथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप से बढ़ा उत्साह

डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील

  • By Tanuja
  • October 28, 2026
  • 8 views
डीएम ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील