रामनगर। को कोतवाली रामनगर पर वादी अयान द्वारा तहरीर दी गई कि खताड़ी क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा उसे जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर पर FIR No. 252/2026, धारा 109/191(3)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ मंजूनाथ टीसी के उक्त प्रकरण में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में थाना स्तर पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चौधरी ढाबा, पीरूमदारा से काशीपुर की ओर स्थित बंद पड़े हॉट मिक्स प्लांट के पास से अभियुक्त हर्षित कोहली पुत्र स्व0 श्याम लाल कोहली, निवासी मालधन नं0 7, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा एवं 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामद अवैध तमंचे एवं कारतूस के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रामनगर पर FIR No. 272/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपने विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व से गैंगस्टर एक्ट एवं वाहन लूट सहित अन्य अभियोग पंजीकृत होना बताया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त हर्षित कोहली पुत्र स्व0 श्याम लाल कोहलीनिवासी– मालधन नं0 7, थाना रामनगर, जनपद नैनीतालउम्र– 21 वर्ष
बरामदगी- 01 अदद अवैध तमंचा- 02 जिंदा कारतूस
आपराधिक इतिहास-
1. FIR No. 527/2022 — धारा 302/34 IPC
2. FIR No. 244/2025 — धारा 115/351(2)/352 BNS
3. FIR No. 11/2026 — धारा 118(1)/352/137/62/109/324(4)/351(3) BNS
4. FIR No. 252/2026 — धारा 109/191(3)/351(3) BNS
5. FIR No. 169/2026 — धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट
6. FIR No. 182/2026 — धारा 15(2)/352/351(3)/309(4) BNS
7. FIR No. 252/2026 — धारा 109/191(3)/351(3) BNS
8. FIR No. 272/2026 — धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीम – उ0नि0 देवेन्द्र राजपूत- हे0का0 नवीन पाण्डे- का0 जसवीर सिंह- का0 संजय सिंह
पुलिस की अपील-
थाना रामनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।








