कैंची धाम मेले के दृष्टिगत एसएसपी नैनीताल ने राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य मेले के दृष्टिगत देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज “एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी०” द्वारा पुलिस बहुउद्देशीय भवन, हल्द्वानी में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, यातायात एवं सीपीयू प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की शुरुआत में “एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र” द्वारा कैंची धाम मेले के संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था के खाके के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

“एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कैंची धाम मेला उत्तराखंड की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। मेले का सफल और शांतिपूर्ण आयोजन करके हमें जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरना है। उन्होंने ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने पर जोर दिया।”

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश एवं कार्ययोजना:-

1. प्रभावी ट्रैफिक प्लान और रूट डायवर्जन: मेले के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन, पार्किंग, बैरियर और ट्रैफिक प्लान पर जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

2. 24 घंटे निगरानी (नाइट ड्यूटी): भवाली क्षेत्र के मुख्य चौराहों और डाइवर्जन पॉइंट्स पर मेले से कुछ दिन पहले से ही रात के समय भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

3. शटल सेवा और स्टीकर व्यवस्था: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा के प्रभावी संचालन हेतु परिवहन विभाग के अधिकारियों और संचालकों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पहाड़ी जनपदों और कैंची धाम जाने वाले वाहनों के लिए स्टीकर व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।

4. होटल-होमस्टे का ऑडिट व समन्वय: भवाली से कैंची धाम मार्ग पर स्थित सभी होटलों और होमस्टे का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को होटल/होमस्टे संचालकों के साथ गोष्ठी करने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं को ठहरने में कोई असुविधा न हो।

5. वाहनों पर प्रतिबंध और बुकिंग अनिवार्यता: पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा के अनुसार विभिन्न प्रकार के वाहनों को नियमानुसार प्रतिबंधित किया जाए। आगंतुकों के वाहनों को होटल बुकिंग के आधार पर ही सम्बंधित चेकिंग पॉइंट्स से आगे जाने की अनुमति दी जाए।

6. शालीन व्यवहार और सख्त ड्यूटी: एसएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि आगंतुकों/श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उनके साथ अत्यंत शालीनता और विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें।

गोष्ठी के दौरान “डॉ जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी, श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार” ,श्री अमित कुमार सीओ हल्द्वानी, श्री रविकांत सेमवाल सीओ भवाली, श्रीमती अंजना सीओ नैनीताल, श्री विनय सिंह सीओ(UT), श्री अंकित थपलियाल सीओ(UT), श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक, श्री महेश चंद्रा निरीक्षक यातायात भवाली, श्री राजकुमार बिष्ट निरीक्षक पुलिस दूर संचार, श्री जसवीर चौहान प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम, श्री प्रकाश सिंह मेहरा प्रभारी निरीक्षक भवाली, श्री भूपेश पाण्डेय निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, श्री हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक तल्लीताल, श्री राजेंद्र रावत प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल, श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक भीमताल, श्रीमती मीना पांडे प्रभारी अभिसूचना, श्री जगदीश राम प्रभारी सीपीयू, श्री दान सिंह मेहता वाचक, आशुलिपिक, PRO व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन