एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, 200 अवैध नशीली गोलियों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को अवैध नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस कार्रवाई दिनांक 03.06.2026 को थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान यात्री शेड, गौला बाईपास, स्लेटर हाउस के पास, बनभूलपुरा क्षेत्र से एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त को 200 नशीली गोलियां (Alprazolam) के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी- नसीम अहमद पुत्र महमूद आलम निवासी – मोहम्मदी मस्जिद के सामने वाली गली, कोतवाली बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल उम्र – 40 वर्ष

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में *एफआईआर संख्या 93/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम-

  • उ0नि0 जगवीर सिंह
  • का0 दिलशाद अहमद
  • का0 सुनील कुमार

जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन