पंचक्की रोड के पास सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु

हल्द्वानी। रविवार को हल्द्वानी के पनचक्की रोड़ स्थित अंबिका विहार, के पास घटित सड़क दुर्घटना, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई, उक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने जाँच अधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य (CCTVफुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि) तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं।

हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यू यू एस डी ए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गढ्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए।

इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्तिथि में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाय।

निरीक्षण के दौरान यू यू एस डी ए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय जोशी आदि मौजूद रहे

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश