सरकारी सहयोग से आत्मनिर्भरता की मिसाल, प्रीति सैनी ने घर से शुरू कर बनाई सफलता की नई पहचान

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी विकासखंड की प्रीति सैनी आज महिला आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरी हैं। वे वैष्णवी आजीविका स्वयं सहायता समूह में सचिव एवं सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ी हुई हैं और अपने घर से ही हैंडीक्राफ्ट व मसाला निर्माण का सफल कार्य संचालित कर रही हैं।

प्रीति सैनी को REAP / ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत ₹75,000 की सब्सिडी सहित कुल ₹3 लाख का ऋण प्राप्त हुआ। इस सहायता से उन्होंने अपने घर पर ही मसाला पीसने वाली चक्की स्थापित की और मसालों का उत्पादन शुरू किया। धीरे-धीरे उनके शुद्ध और घरेलू मसालों की मांग बढ़ने लगी।

आज उनके द्वारा तैयार मसालों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों तथा शादी-विवाह के सीजन में बैंकेट हॉलों में बड़े स्तर पर होती है। इसके अलावा वे हर त्योहारी मौसम में सीजनल उत्पाद भी तैयार करती हैं—होली पर चिप्स, कचरी एवं हर्बल रंग, दिवाली पर ऊन की फूल मालाएं व तोरण साथ ही विभिन्न हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, ऋण की बची हुई धनराशि से प्रीति सैनी ने एक छोटी दुकान भी शुरू की, जहां वे कॉस्मेटिक्स और दैनिक उपयोग का सामान बेचती हैं। इन सभी कार्यों से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए सभी खर्चों के बाद प्रतिवर्ष लगभग ₹80 हजार से ₹1 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं।

प्रीति सैनी बताती हैं कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। वे विशेष रूप से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा REAP परियोजना का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं- सरकार की योजनाओं ने हमें घर बैठे रोजगार का अवसर दिया, जिससे हम महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी पा रही हैं।

प्रीति सैनी की यह सफलता बताती है कि यदि सही दिशा, सरकारी सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति मिल जाए, तो एक सामान्य गृहिणी भी सफल उद्यमी बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकती है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन