अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन 12 जनवरी को होगा आयोजित, कई देशों से उत्तराखंड पहुंचेंगे लोग

देहरादून। प्रदेश में प्रवासियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 12 जनवरी को देहरादून में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित होगा। इसके माध्यम से प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडियों को राज्य में निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी। सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 15 देशों के प्रवासी उत्तराखंडियों ने पंजीकरण कराया है।

मंगलवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। सम्मेलन में उद्योग, पर्यटन, कौशल विकास व कृषि एवं उद्यान पर आधारित चार सत्र होंगे। जिसमें प्रवासी उत्तराखंडियों से विशेषज्ञता के आधार पर प्रदेश में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उद्योग विभाग की ओर से विनिर्माण, ऊर्जा, स्टार्टअप क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं, पर्यटन हाॅस्पिटेलिटी एंड वेलनेस, कौशल विकास विभाग की तरफ से कौशल विकास, विदेश में रोजगार व उच्च शिक्षा क्षेत्र और कृषि विभाग की ओर से हाॅर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन, एरोमा क्षेत्र की संभावनाओं को प्रवासियों के समक्ष रखेंगे। इसके अलावा प्रवासियों को राज्य में एक गांव गोद लेने के लिए आग्रह किया जाएगा।

बैठक में मुख्य सचिव ने सम्मेलन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों की प्रदर्शन लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक सत्र के लिए संबंधित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार के लिए संपर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था के लिए निर्देश दिए।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

  • By Tanuja
  • August 2, 2026
  • 3 views
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 4 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 11 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 7 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 8 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण