हल्द्वानी। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
जिस क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व अमित कुमार सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त साजिद पठान पुत्र जावेद गुड्डू ऊर्फ महबूब नि0 कब्रिस्तान गेट के पास वनभूलपुरा जिला नैनीताल को 07 अदद Buprenorphine व 06 अदद Avil इन्जेक्शन कुल 13 अवैध इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न0 64/2026 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम-
- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी मंगलपड़ाव।
- अ0उ0नि0 मान सिंह कोतवाली हल्द्वानी।
- कानि0 कमलेश नौला कोतवाली हल्द्वानी।
- कानि0 अरुण राणा, कोतवाली हल्द्वानी।








