केरल से हल्द्वानी पहुंचे दुग्ध संघ प्रतिनिधिमंडल, अंतरराज्यीय सहकारिता को मिला बढ़ावा

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में हल्द्वानी स्थित बैंक्विट हॉल में केरल मालावार क्षेत्र से भ्रमण पर पहुंचे 19 सदस्यीय बोर्ड प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पारंपरिक कुमाऊनी टोपी पहनाकर तथा बाबा नीम करोली महाराज की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और सदस्यों का भी अध्यक्ष मुकेश बोरा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के अंतरराज्यीय भ्रमण से दुग्ध उत्पादन, विपणन और प्रबंधन से जुड़े अनुभव साझा करने का अवसर मिलता है, जिससे दोनों राज्यों के दुग्ध संघों को पारस्परिक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने इसे सहकारिता क्षेत्र में ज्ञान और तकनीकी आदान-प्रदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यक्रम का संचालन मार्केटिंग एवं प्रशासन मैनेजर संजय भाकुनी ने किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में अतिथियों ने कुमाऊं की समृद्ध संस्कृति, आतिथ्य और परंपराओं की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से प्रेमलाल (जनरल मैनेजर), श्रीनिवासन (फेडरेशन डायरेक्टर) और पी.पी. नारायण (यूनियन डायरेक्टर) शामिल रहे।

इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, मार्केटिंग एवं प्रशासन मैनेजर संजय भाकुनी, सुभाष बाबू (P&I), शांति कोरंगा एफओ, हेमंत पाल, विपिन चंद्र तिवारी, पुरन मिश्रा, प्रखर शाह, विमल कुमार, कुलदीप रैकवाल, लोकेश शर्मा, सुमित तिवारी, त्रिलोक नगदली, मनोज चुनौरा, पारस कुलौरा, सुमित कुमार, सुमित पांडे और मोहन सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य एवं धारी-पोखराढ़ निवासी किशन सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन से दुग्ध संघ एवं प्रबंध कमेटी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन