दुग्ध उत्पादकों को मिली सजगता, प्रतिबद्धता और आत्मनिर्भर बनाने को लेकर किया गया भव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सजग, प्रतिबद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने की। गोष्ठी में क्षेत्र की 7 दुग्ध समितियों से जुड़े 300 से अधिक दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशानुसार राज्य सरकार दुग्ध उत्पादकों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने दुग्ध उत्पादकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

गोष्ठी के दौरान अधिक दुग्ध क्रय करने वाले 80 दुग्ध उत्पादकों को बोनस के रूप में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के चलते कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला, जिससे दुग्ध उत्पादकों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ हुआ।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य केवल दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। यह दुग्ध संघ का संकल्प है।

उन्होंने बताया कि गोष्ठी के दौरान दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम गहना, दरमोली, पोखरी, पंगराड़ी, भदोठी, शशबनी एवं अनूपरपा दुग्ध समितियों के अध्यक्ष-सचिव सहित बड़ी संख्या में दुग्ध संघ के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं दुग्ध उत्पादक कार्यक्रम में मौजूद रहे। गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों, दुग्ध संघ प्रभारी एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सफल व सार्थक बनाया।

कार्यक्रम में सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रशासन/विपणन प्रबंधक संजय भाकुनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, एफ. ओ. शांति कोरंगा , दीपक असगोला, हरीश आर्या, पशु चिकित्सक बिमल भट्ट, महिला डेयरी प्रभारी गीता ओझा, मार्ग प्रभारी नीमा शाह एवं रेखा आर्या, ग्राम प्रधान सीमा आर्या, गोदावरी देवी (दरमोली), सुरेश चंद्र बहुगुणा, विनोद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार, भावना आर्या तथा के.डी. रुताली सहित दुग्ध उत्पादक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Posts

नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई, 39 वर्षों की सेवाओं को किया याद

लालकुआं। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के यांत्रिक अनुभाग में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हरिश्चंद्र अवस्थी के सेवानिवृत्त होने पर दुग्ध संघ परिवार की ओर से सम्मान…

लालकुआं पुलिस टीम द्वारा 125 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

लालकुआं। मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश