महाशिवरात्रि पर्व 2026 के दृष्टिगत छोटा कैलाश मंदिर, थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत यह रहेगी यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था

भीमताल। 14 व 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व वर्ष 2026 के अवसर पर छोटा कैलाश मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न वनवे/ यातायात/डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी–

1. अमृतपुर की ओर से छोटा कैलाश जाने वाले समस्त वाहनों को वन वे व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत गेट बानना तिराहा( लामजाला तिराहा ) से डायवर्ट कर धूरा तिराहा से ओपन थिएटर पार्किंग तक भेजा जायेगा। जहां से पैदल मंदिर को जाएंगे और वापसी में सीधा भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा से अमृतपुर गेट से वापस आ सकेंगे।

2. भीमताल की तरफ से छोटा कैलाश दर्शन हेतु जाने वाले समस्त वाहन जंगलिया गांव से धूरा तिराहा से ओपन थिएटर तक आ सकेंगे जहां से पैदल मंदिर को जा सकेंगे और वापसी में वनवे व्यवस्था के अंतर्गत भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा से धूरा तिराहा अथवा अमृतपुर गेट होते हुए भीमताल को जाएंगे।

3. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अमृतपुर गेट से छोटा कैलाश की ओर समस्त भारी वाहन का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

4. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत टैम्पो एवं ई-रिक्शा वाहनों का काठगोदाम से अमृतपुर की तरफ प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

5. महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत ओपन थिएटर बैरियर से छोटा कैलाश मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

6. श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या में वाहन आने तथा पार्किंग स्थलों के भर जाने की स्थिति में वाहनों को मुख्य मार्ग पर पार्किंग से पीछे की ओर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से पार्क कराया जाएगा। गलत स्थान पर पार्क किए गए वाहनों को यातायात बाधित होने की स्थिति में क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था-

1. छोटा कैलाश दर्शन हेतु आने वाले चारपहिया वाहनों को डाक बंगला पार्किंग तथा ओपन थिएटर पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा।

2. छोटा कैलाश दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के दुपहिया वाहनों को गिरीश मोटर साइकिल पार्किंग (प्रथम) में पार्क कराया जाएगा।

3. उक्त पार्किंग के भर जाने के उपरांत भास्कर चन्द्र पलडिया मोटर साइकिल पार्किंग (द्वितीय) में दुपहिया वाहन पार्क कराए जाएंगे।

4. उक्त पार्किंग भर जाने पर दुपहिया वाहनों को हनुमान मंदिर की तरफ पैदल मार्ग तिराहा बैरियर (तृतीय) तथा शिवा मोटर साइकिल पार्किंग (चतुर्थ) में पार्क कराया जाएगा।

जनहित में अपील : पार्किंग स्थलों की सीमित क्षमता व सड़क की स्थिति के दृष्टिगत श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि यथासंभव छोटा कैलाश दर्शन हेतु सार्वजनिक छोटे वाहनों व दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

लिफ्ट देने के बहाने सोने के टॉप्स लूटने वाले 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, लूटा गया सोने का टॉप्स व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

भीमताल। कोतवाली भीमताल क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने उनके सोने के कुंडल/टॉप्स लूटकर फरार होने की घटना का भीमताल पुलिस ने तत्परता एवं तकनीकी…

विकास भवन सभागार में “आपदा जोखिम न्यूनीकरण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

भीमताल। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मा0 मंत्री पंचायती राज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन