विकास खण्ड हल्द्वानी का मुख्य विकास अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गुरुवार को विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर विकास खण्ड कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान आर.ई.ए.पी परियोजना कार्यालय में एक कार्मिक के अनुपस्थित पाए जाने उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मौके पर बीडीओ को अनुपस्थित कार्मिक के वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ब्लाक कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि आमजनता ब्लाक कार्यालय में स्वयं के कार्य हेतु 10 बजे से 2 बजे के मध्य आते हैं इसलिए अधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर 3 बजे के उपरान्त ही जांए। उन्होंने कहा आमजनता के सभी कार्य ब्लाक से होते है इसलिए जनमानस के कार्यों में कोई कोताई ना हो।

उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र भ्रमण पर जाते है, जिस क्षेत्र में भ्रमण के लिए जा रहे हैं उस क्षेत्र का नाम, दिनांक व समय अवश्य भ्रमण पंजिका में अंकन किया जाए।

वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने वन स्टॉप सेन्टर में कार्य करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिये कि आमजनमास के कार्य सुगमता पूर्वक हों और उनकी समस्याओं को त्वरित गति से समाधान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी के यह भी संज्ञान में आया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी यशवंत बोहरा विकास खण्ड कार्यालय से भीमताल के लिए कार्यमुक्त होने के उपरांत चार्ज देने से पूर्व मेडिकल अवकाश में चले गए है। जिसको गम्भीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने डीपीआरओ को तीन दिनों के भीतर सम्बन्धित अधिकारी का मेडिकल बोर्ड परीक्षण कराने के उपरान्त भीमताल में योगदान आख्या देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ तनवीर अहमद के साथ ही ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन