प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन घेराव, 16 फरवरी को कांग्रेसजन करेंगे देहरादून कूच

हल्द्वानी। आज कांग्रेस भवन, स्वराज आश्रम हल्द्वानी में आगामी 16 फ़रवरी को देहरादून में प्रस्तावित “राजभवन घेराव” के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित इस आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की अधिकतम भागीदारी, परिवहन व्यवस्था, अनुशासन एवं स्थल प्रबंधन सहित प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष), जिन्हें इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है, ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन प्रदेश की जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं को लेकर पूरी ताकत के साथ राजभवन घेराव करेगी और प्रदेशभर से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचेंगे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और जनता महंगाई, बेरोजगारी तथा विकास के ठहराव से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी का राजभवन घेराव जनआक्रोश की सशक्त अभिव्यक्ति होगा।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा ने कहा की कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज को उठाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएं।

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में साथियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं तथा सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया है।

हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट एवं नैनिताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर उपनेता सदन व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, विधायक किच्छा तिलकराज बेहड़, विधायक नानकमत्ता गोपाल सिंह राणा, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, खजान चंद्र गुड्डू, बालकिशन, सरदार नवतेज पाल, कुमाऊँ मंडल के जिला/महानगर अध्यक्षगण, पार्टी पदाधिकारीगण सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि 16 फरवरी का यह आंदोलन जनता की आवाज को बुलंद करेगा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।

Related Posts

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

हल्द्वानी। महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से…

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (CIQA) द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत “How to Use AI in Teaching” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views
महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा  वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती