आप लोगों की आत्मा मर चुकी है, लेकिन मेरी नहीं, अधिकारियों पर भड़के एसएसपी

नैनीताल। पिछले दिनों जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई बैठक में समाज में बढ़ते नशे को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा काफी खफा हुए और जमकर भड़के। कप्तान ने कहा कि नशे के मामले में लगाम लगाई जाए।इस दौरान अधिकारियों पर भड़कते हुए कहा कि आप लोगों की आत्मा मर चुकी है, लेकिन मेरी नहीं, कम से कम नशे के मामले में तो बिल्कुल भी नहीं… नशे के सौदागर दूसरों का घर खराब कर रहे हैं। वह किसी परिवार की नस्ल खराब कर पैसा कमा रहे हैं, और तुम सब लोग तमाशा देख रहे हो।

पिछले दिनों जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की गई बैठक में समाज में बढ़ते नशे को लेकर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा काफी खफा हुए और जमकर भड़के। कप्तान ने कहा कि नशे के मामले में लगाम लगाई जाए। हमारे समाज का युवा सोच रहा है कि बड़े होकर हम अपना, परिवार समेत देश का नाम रोशन करेंगे, लेकिन नशे के सौदागर इन्हीं युवाओं को टारगेट कर नशा परोसकर कारोबार कर रहे हैं। नशे की गिरफ्त में आ चुके बच्चों के परिजन परेशान है।

कप्तान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि जिले की पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले। पीड़ित परिवार को बताएं कि हम उनके साथ हैं। कप्तान ने पुलिस अधिकारियों का आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ तत्परता से जुड़ जाएं और साबित करें कि हम नशे को जड़ समेत नष्ट करने में सक्षम हैं। नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई में यदि कोई दिक्कत है तो अधिकारी उनसे सीधे संपर्क करें। एसएसपी ने मातहतों से आह्वान किया कि अभी से इस अभियान में जुट जाएं और सकारात्मक परिणाम के साथ नजीर पेश करें। एसएसपी की ओर से दिए गए निर्देश जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर वायरल हो रहे हैं।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने सैलानियों और यात्रियों से अपील की है कि ऑनलाइन होटल बुक करते समय सावधानी बरतें। अग्रिम आरक्षण से पहले होटल की अच्छे से जांच-पड़ताल करें। पेमेंट के लिए सेफ गेटवे का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय वेवसाइट के जरिये ही बुकिंग करें और ऑनलाइन रिव्यूज जरूर पढ़ें। उन्होंने कहा कि यदि ठगी हो तो 1930 या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज जरूर कराएं।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश