पर्यटकों को खूब लुभा रहा है अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर, खूब ले रहे हैं सेल्फी

नैनीताल। खूबसूरत शहर नैनीताल पर्यटकों से भर गया है। देश-विदेश से आये सैलानी नैनीताल की सर्दी, शांति और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने यहाँ पहुँच रहे हैं। शहर में इस समय भारी भीड़ देखने को मिल रही है, और नैनीताल झील के आसपास पर्यटकों का उत्साह बढ़ा हुआ है।

इस मौके पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने प्रमुख बाजार, नैनी झील और मॉल रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात किया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिसकर्मी अमेरिकन शिगवे सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर पर गश्त कर रहे हैं, जिससे उनकी तैनाती और गश्त तेज और प्रभावी हो रही है। यह पर्यटकों के बीच भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है तथा बच्चे-बड़े सभी मुस्कुराते एवं निर्भय होकर सेल्फी ले कर आनंद ले रहे हैं। शिगवे स्कूटर के माध्यम से पुलिसकर्मी सड़कों पर बिना रुकावट के अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जिससे पूरे शहर में सुरक्षा का एहसास और बढ़ गया है।

नैनीताल पुलिस की ओर से सभी पर्यटकों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। साथ ही, किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस से तुरंत संपर्क करें।

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views