कार्यदाई संस्था और संबंधित विभागों को डीएम ने दिए आपसी समन्वय बनाते हुए कार्यों को समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

हल्द्वानी। एडीबी वित्त पोषित उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी, यूयूएसडीए के द्वारा हल्द्वानी शहर के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में परियोजना अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यों को तेजी से करने हेतु विभिन्न निर्णय लिए गए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए विभिन्न विभागों से आवश्यक अनुमतियां लेने की प्रक्रिया जारी है।

इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्था एवं अन्य स्टेकहोल्डर आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए एडीबी से संबंधित सभी कार्यों को मानसून से पूर्व पूर्ण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर समन्वय की कमी के कारण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए नियमित समीक्षा की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नगर के जिन-जिन क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण करने हेतु अतिक्रमण हटाए जाने हैं लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदाई संस्था शीघ्र ही अतिक्रमण हटाए जाने का कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाय। उन्होंने नगर आयुक्त, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह सभी कार्यदाई संस्थाओं के साथ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि समय पर कार्य पूर्ण हों।

बैठक में हल्द्वानी नगर अंतर्गत शनि बाजार नाले को सिंचाई नहर में मिलाने से क्षेत्र के किसानों को हो रही समस्या के समाधान हेतु तत्काल ग्रामीणों से बैठक कर समस्या का त्वरित समाधान के निर्देश दिए।साथ ही बरेली रोड पर चिह्नित अतिक्रमण को भी शीघ्रता से हटाने के निर्देश दिए।

इस दौरान हल्द्वानी में नमो भवन के निर्माण के संबंध में वर्तमान प्रगति पर चर्चा के दौरान शासन से निर्माण हेतु वीत्तीय स्वीकृति प्राप्त न होने के संबंध में जिलाधिकारी ने शासन को पुनः पत्राचार करने के निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर ध्रुव मर्तोलिया, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह, जमरानी बांध परियोजना के उप महाप्रबंधक ललित कुमार सहित यूयूएसडीए, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, विद्युत आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में, मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन