आरटीओ कार्यालय हल्द्वानी का जिलाधिकारी रयाल ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। साथ ही आरटीओ कार्यालय में कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है कानून का उल्लघंन करने पर सम्बन्धित एजेन्ट के खिलाफ सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि आरटीओ कार्यालय से जनहित कार्य किये जाते है जिसमें ड्राइविंग लाईसेंस रजिस्ट्रेशन, रिनुवल, मोटर व्हीकल आदि के कार्य किये जाते हैं जो सीधे तौर पर आमजनमास से जुड़े हैं। आरटीओ कार्यालय में इन कार्यों में बाहरी व्यक्तियों की संलिप्त पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिये कि भविष्य में सभी कर्मचारी ड्रैसकोड में आयेंगे तथा नेम प्लेट एवं आईकार्ड होना आवश्यक है, साथ ही जो कर्मचारी जिस पटल पर कार्य कर रहे हैं उक्त पटल पर भी नेम प्लेट होना आवश्यक है। ताकि कार्यालय में आने वाले कार्मिक को सही जानकारी व सुविधा मिले। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि कार्यालय की नियमित मानिटरिंग के साथ ही चैकिंग अभियान भी चलाया जाए।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि इस सार्वजनिक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों , शिकायत पेटी भी होना आवश्यक है साथ ही जो लोग दावा करते हैं कि शीघ्र कार्य कर दिया जायेगा इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए कि आरटीओ कार्यालय में मुख्य गेट पर एक फ्लेक्सी लगाई जाए, उक्त फ्लेक्सी में इस कार्यालय में सरकार द्वारा कोई भी एजेन्ट अधिकृत नहीं है और जो नागरिक सेवायें है निर्धारित दरों पर समयबद्ध तरीके से मिलती हैं, का अंकन होना अनिवार्य है। उन्होंने परिवहन अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरविंद पाण्डे एवं प्रशासन गुरुदेव सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 5 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश