अब स्थानीय छात्रों को मिलेंगे उच्च शिक्षा के नए अवसर

सोमेश्वर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी एवं हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर (अध्ययन केंद्र कोड – 17071) के मध्य अध्ययन केंद्र के संचालन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) का नवीनीकरण किया गया।

इस अवसर पर MoU पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट एवं महाविद्यालय की ओर से सहायक आचार्य डॉ. अमिता प्रकाश द्वारा कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की गरिमामयी उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक, क्षेत्रीय सेवाएं प्रो. एम. एम. जोशी तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री पी. एस. परिहार भी उपस्थित रहे।

MoU नवीनीकरण के पश्चात अध्ययन केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे सोमेश्वर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को घर के समीप दूरस्थ माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों तक शिक्षा की पहुंचे सुनिश्चित करना है।

महाविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्रीय विद्यार्थियों से आगामी सत्र में हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोमेश्वर (अध्ययन केंद्र कोड – 17071) के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में प्रवेश लेकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त, लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण

लमगड़ा। क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार…

आयुक्त दीपक रावत ने राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल अल्मोड़ा का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन अल्मोड़ा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के रूप में पहचाने जाने वाले राजकीय संग्रहालय एवं ऐतिहासिक मल्ला महल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन