राजकीय इंटर कालेज नौकुचियातल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन

नैनीताल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल / जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी जी के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल के राजकीय इंटर कालेज नौकुचियातल नैनीताल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात् अध्यापक श्री राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । शिविर में डॉ शुभाना द्वारा कैंसर के प्रकार व कैंसर होने के कारण तथा कैंसर से बचाव के तरीके के विषय सरल शब्दों में जागरूक किया गया।

शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर प्रकाश डालते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकलाप जैसे निशुल्क विधिक सहायता तथा उनकी पात्रता के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध कराई है। साथ ही एन0 डी0पी0एस0 एक्ट के विषय में छात्रों को विधिक जानकारी दी गई जिसमें सजा का प्रावधान,जुर्माना बताया गया।

शिविर में एम0 वी0 एक्ट के विषय में भी जानकारी उपलब्ध करते हुए रोड सेफ्टी के नियम,चालान सम्बन्धित जानकारी,जुर्माना या सजा के प्रावधानों की विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Related Posts

क्षेत्र में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती

धारी। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध…

जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में कल आयोजित होगी राजस्व लोक अदालत, विभिन्न राजस्व वादों का किया जाएगा निस्तारण

नैनीताल। राज्य में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण हेतु माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में दिनांक 28 मार्च, 2026 को संपूर्ण राज्य में ‘राजस्व लोक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 13 views
नगर निगम हल्द्वानी में महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई बोर्ड की बैठक

एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 12 views
एआई से शिक्षण में आएगा क्रांतिकारी बदलाव : प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 10 views
धूमधाम से मनाया गया पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव

आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 14 views
आंचल दुग्ध संघ ने कर्मचारियों के प्रति दिखाया संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय, 20 लाभार्थियों को बांटे 2.98 लाख के सहायता चैक

महिला डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का कुमाऊं आयुक्त ने किया शुभारंभ

  • By Tanuja
  • March 31, 2026
  • 11 views