बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला : अजय भट्ट

नैनीताल। उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक दूरदर्शी और कर्तव्यनिष्ठ बजट बताया है।

सांसद भट्ट ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कर्तव्य भवन की भावना से प्रेरित और कर्तव्य पथ पर चलने के संकल्प को साकार करता यह बजट 2026 सरकार की स्पष्ट, दृढ़ और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार नौवीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को हार्दिक बधाई देते हुए इसे Policy Sustainability और सुशासन की निरंतरता का सशक्त प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करने वाला यह बजट वैश्विक अस्थिरता के दौर में भी भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करता है। 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर, महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण और विकसित भारत 2047 की दिशा में उठाए गए ठोस कदम इसकी स्पष्ट झलक हैं।

सांसद भट्ट ने बजट को Youth Driven Budget बताते हुए कहा कि Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026 जैसे मंचों के माध्यम से युवाओं के नवाचारी विचारों को बजट प्रावधानों में शामिल कर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनाया गया है।

मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल्स, सेमीकंडक्टर, केमिकल, कंटेनर्स एवं स्पोर्ट्स मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन दिया गया है।

इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए ₹40,000 करोड़ तथा बायोफार्मा उद्योग के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल से खादी और ग्रामीण शिल्प को वैश्विक पहचान मिलेगी।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्रों का विकास, 20 नए इनलैंड वॉटरवेज, पटना और वाराणसी में शिप रिपेयर इकोसिस्टम, सड़क परिवहन और रक्षा क्षेत्र में बढ़ा निवेश भारत की समग्र प्रगति को गति देगा।

अंत में सांसद भट्ट ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को केंद्र में रखकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। इसके लिए उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन