न्यू ईयर के मौके पर अलर्ट मोड पर नैनीताल पुलिस, सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनात

नैनीताल। आगामी नव वर्ष तथा थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए सरोवर नगरी पूरी तरह सज चुकी है, तथा पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।नए साल के जश्न के मद्देनजर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधि0 और कर्म0 को सुरक्षा हेतु तैनात किया गया है।

(सीओ/इंस्पेक्टर– 06, उ0नि0/अ0उ0नि0 –55, हे0का0/ का0–244 होमगार्ड/पीआरडी- 40 कुल- 345 पुलिस बल तथा पीएसी–03 कंपनी, 02 प्लाटून, तथा 1.5 सेक्शन इसके अतिरिक्त फायर टेंडर, हॉक, तथा होमगार्ड, पीआरडी जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।)

एसएसपी ने हुड़दंगियों और शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है और इसके साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सोशल मीडिया पर संवेदनशील गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि कोई व्यक्ति सांप्रदायिक सौहार्द्र को प्रभावित करने वाला, आपत्तिजनक या समाज में अशांति फैलाने वाली पोस्ट करता है, तो ऐसे मामलों में तुरंत और प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

जिले में पुलिस की गश्त और चैकिंग अभियान को भी बढ़ा दिया गया है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।एसएसपी ने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए त्वरित निर्णय लेने की निर्देश दिए हैं, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द्र बना रहे और लोग नए साल का जश्न खुशी और उल्लास के साथ मना सकें।

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने अपील की है, नव वर्ष जश्न के लिए नैनीताल में आपका स्वागत है, निडर होकर आएं पुलिस बल आपकी सुरक्षा हेतु तैनात है। पुलिस द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा। लेकिन मान मर्यादा का भी ध्यान रखें, जश्न की आड़ में हुड़दंग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, हुड़दंगियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश