पर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसों को रोड पर उतरेगी रोडवेजपर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसों को रोड पर उतरेगी रोडवेज

देहरादून। रोडवेज के बेड़े में 1490 बसें हैं। इसमें 967 बसें रोडवेज की खुद की हैं, बाकी अनुबंध पर हैं। खुद की बसों में करीब 400 बसें पुरानी हो चुकी हैं, जिनको धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है। अब रोडवेज पर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसें खरीदने जा रहा है। नए साल में रोडवेज 100 नई बसों को सड़क पर उतारेगा। बसों की खरीद के लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। सभी बसें पर्वतीय क्षेत्रों के लिए खरीदी जा रही हैं। नई बसों के सड़क पर उतरने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।रोडवेज के बेड़े में 1490 बसें हैं। इसमें 967 बसें रोडवेज की खुद की हैं, बाकी अनुबंध पर हैं। खुद की बसों में करीब 400 बसें पुरानी हो चुकी हैं, जिनको धीरे-धीरे बाहर किया जा रहा है।

अब रोडवेज पर्वतीय रूटों के लिए 100 नई बसें खरीदने जा रहा है। इसके लिए सरकार की मंजूरी मिल चुकी है। नई बसों के लिए 40 करोड़ रुपये का लोन लिया जाना है, इसके ब्याज की भरपाई सरकार करेगी।रोडवेज पांच सौ बसों का नया प्रस्ताव भी तैयार कर रहा है। यह बसें पर्वतीय और मैदानी रूटों के लिए खरीदी जानी हैं। नये साल में यह प्रस्ताव भी सरकार के पास पहुंच जाएगा। यदि सरकार इसे मंजूरी देती है तो प्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर के रूटों पर भी उत्तराखंड रोडवेज बेहतर परिवहन सुविधा दे सकता है।

रोडवेज को प्रदेश के करीब 130 क्षेत्रों से बस चलाने की डिमांड मिली है, लेकिन बसों के अभाव में प्रबंधन सेवाएं शुरू नहीं कर पा रहा है। कुछ रूट ऐसे भी हैं, जिन पर बस सेवाएं बंद पड़ी हैं। नई बसें आने के बाद नये रूटों के साथ ही पुराने रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू हो सकता है।

100 नई बसों की खरीद को टेंडर की तैयारी है। कोशिश है कि अगले साल सीजन से पहले नई बसें बेड़े में शामिल हो जाए। पांच सौ बसों का नया प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। -पवन मेहरा, महाप्रबंधक (संचालन), रोडवेज

रोडवेज बसों में सीनियर सिटीजन समेत अन्य विशेष श्रेणी के लोगों को निशुल्क सफर की सुविधा है, लेकिन पर्वतीय रूटों पर रोडवेज की बसें सीमित हैं, ऐसे में लोगों का इसका लाभ नहीं मिल सकता है। बस सेवाएं बढ़ने के बाद लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Related Posts

डिजिटल सिस्टम से ‘आंचल’ ब्रांड को मिलेगा नया मुकाम : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। प्रदेश के डेयरी क्षेत्र को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पशुपालन, मत्स्य, दुग्ध विकास, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा…

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। आस्था और श्रद्धा के महान पर्व के रूप में प्रतिष्ठित श्री केदारनाथ धाम के कपाट वर्ष 2026 की यात्रा हेतु आगामी 22 अप्रैल 2026 को विधि-विधान एवं सनातन परंपराओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश