अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की उम्र में निधन

अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार को 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। जानकारी के मुताबिक वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।अक्टूबर 1924 को जन्मे कार्ट को 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। कार्टर 1977 में आर फोर्ड को हराकर राष्ट्रपति बने थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के मिडिल ईस्ट से रिश्तों की नींव रखी।पद पर रहते हुए और पद से बाहर रहते हुए भी कार्टर ने शांति और मानवीय कारणों के लिए अथक प्रयास करते हुए अपनी विरासत बनाई। उन्होंने 1978 में ऐतिहासिक कैंप डेविड समझौते की मध्यस्थता की, जिससे मध्य पूर्व में शांति के लिए एक रूपरेखा तैयार हुई और इजरायल-मिस्र के बीच शांति समझौता हुआ। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय शांति, लोकतंत्र और मानवाधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्टर के बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की, लेकिन तत्काल कारण नहीं बताया। फरवरी 2023 में एक बयान में कार्टर सेंटर ने कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति का स्किन कैंसर के एक आक्रामक रूप मेलेनोमा के लिए इलाज किया गया था, जिसमें ट्यूमर उनके लीवर और ब्रेन तक फैल गया था। कार्टर की आखिरी तस्वीर उनके घर के बाहर परिवार और दोस्तों के साथ 1 अक्टूबर को उनके 100वें जन्मदिन पर ली गई थी।

राष्ट्रपति के रूप में कार्टर का कार्यकाल काफी उथल-पुथल भरा रहा। उनके कार्यकाल में अमेरिका में ऊर्जा की कमी और ईरान बंधक संकट शामिल था। कार्टर 1971 से 1975 तक जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। वह 1837 के बाद से डीप साउथ से आने वाले पहले राष्ट्रपति थे, और व्हाइट हाउस में लिंडन बी. जॉनसन और बिल क्लिंटन के कार्यकाल के बीच एकमात्र डेमोक्रेट निर्वाचित राष्ट्रपति थे।

जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर का जन्म 1 अक्टूबर, 1924 को प्लेन्स में हुआ था। उनके पिता किसान थे। उन्हें किताबें और उनका बैपटिस्ट धर्म बहुत पसंद था। अमेरिकी नौसेना अकादमी में उन्होंने परमाणु विज्ञान की पढ़ाई की और 1946 में डिस्टिंक्शन के साथ ग्रैजुएशन की. उसी वर्ष, उन्होंने रोजलिन स्मिथ से शादी की। उनकी पत्नी का निधन 19 नवंबर, 2023 को 96 वर्ष की उम्र में हुआ था। कार्टर के परिवार में उनके बच्चे जैक, चिप, जेफ और एमी के अलावा 11 पोते-पोतियां और 14 परपोते-परपोतियां हैं।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

ई-रिक्शा की छत पर लेटकर यात्रा करने व कराने वाले के विरुद्ध मुखानी पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर हुआ, जिसमें एक व्यक्ति ई-रिक्शा (संख्या- UK04ER0103) की छत पर लेटा हुआ यात्रा करता दिखाई दे रहा है। यह कृत्य न…

सड़क पर खराब रोडवेज बस को सीओ भवाली व पुलिस टीम ने धक्का लगाकर बाधित यातायात को किया सुचारू, स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इस त्वरित कार्यवाही को खूब सराहा

नैनीताल। आज दिनांक की सायं 6:30 बजे भीमताल–भवाली के मध्य गोलूधार पुलिया के पास बागेश्वर डिपो की एक रोडवेज बस बीच मोटर मार्ग में खराब हो गई, जिससे दोनों ओर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 9 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 8 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन