हल्द्वानी में 229.82 करोड़ की केन्द्रपोषित विकास परियोजना को मंज़ूरी, वर्षा जल प्रबंधन और सड़क सुधारीकरण से मिलेगी यातायात व जलभराव की समस्या से राहत

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्र पोषित 229 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ किया। कुमाऊँ मण्डल के प्रवेश द्वार हल्द्वानी शहर के समग्र विकास को गति देने के लिए केन्द्र पोषित योजना के अंतर्गत वर्षाजल प्रबंधन प्रणाली एवं सड़क निर्माण से संबंधित एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर कार्य किया जाएगा। इस परियोजना की कुल पूंजीगत लागत 229.82 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।

सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी शहर के विकास को लेकर की गई घोषणा के अनुक्रम में यह परियोजना तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम एवं जलभराव की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

परियोजना के अंतर्गत शहर की प्रमुख सड़कें—

नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड (कुल 16 किलोमीटर) का चौड़ीकरण एवं सौंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही इन सड़कों के किनारे बरसाती नालों का निर्माण किया जाएगा तथा प्रमुख नालों के आउटफॉल को गौला नदी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

परियोजना की प्रमुख विशेषताएं-

कुल परियोजना लागत: 229.82 करोड़ रुपये

सड़क सुधारीकरण की कुल लंबाई: 16 किलोमीटर

बरसाती नालों की कुल लंबाई: 48.75 किलोमीटर

नैनीताल रोड एवं कालाढुंगी रोड पर मल्टीयूटिलिटी डक्ट का निर्माण, जिससे संचार केबल एवं विद्युत लाइनें सुव्यवस्थित होंगी

सड़कों के किनारे सतही पार्किंग एवं वेंडर ज़ोन का निर्माण

मेडियन एवं फुटपाथ पर नए विद्युत खंभे और स्ट्रीट लाइटें

मेडियन में प्लांटेशन एवं सौंदरीकरण कार्य

दोनों ओर फुटपाथों का निर्माण

विद्यालयों व संस्थानों के सामने टेबल टॉप क्रॉसिंग

प्रमुख चौराहों का जंक्शन सुधार एवं हाईमास्ट लाइटिंग

सड़कों के किनारे बस स्टॉप का निर्माण

देवखड़ी नाला, इंदिरा नगर नाला एवं आंवला चौकी नाले का गौला नदी में आउटफॉल निर्माण

मंडी से तीनपानी तक विशेष कार्य योजना

मंडी से तीनपानी मार्ग पर सड़क सुधारीकरण एवं वर्षाजल निकासी प्रणाली के लिए कुल 35.30 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसमें—सड़क संबंधी कार्य: 24.93 करोड़ रुपये

ड्रेनेज कार्य: 6.43 करोड़ रुपये

यूटिलिटी डक्ट: 3.94 करोड़ रुपये

इस परियोजना के पूर्ण होने से हल्द्वानी शहर को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी, यातायात व्यवस्था सुचारु होगी तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

।इस दौरान लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट पार्षद संजय पांडे पार्षद रुक्मणी बिष्ट पार्षद मनोज जोशी पार्षद रईस अहमद सहित कई पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश