डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हो गई। बैठक में नदियों के संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से उनके वर्तमान कार्यों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि नदियों में दूषित जल, कचरा और गंदगी प्रवाहित करने पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तुरंत नोटिस जारी कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने ईओ नगर निगम और नगरपालिकाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के तहत अब तक किए गए चालानों की कार्रवाई और एकत्रित धनराशि की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही धारचूला क्षेत्र में आपदा से प्रभावित कूड़ा निस्तारण स्थल पर कार्रवाई के भी निर्देश दिए और रामेश्वर घाट का सौंदर्यीकरण करने के लिए नगर निगम को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन और मनरेगा के तहत अमृत सरोवरों के पुनर्निर्माण के कार्यों की समीक्षा की। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। इसके अलावा नगर निकाय, पंचायत, उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को नियमित सफाई और फॉगिंग अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक में आईटीबीपी और एसएसबी के अधिकारियों को एसटीपी टैंक और वेस्ट डिस्पोजल मैनेजमेंट से संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यो में तेजी लाने को कहा गया। वृक्षारोपण के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों का मासिक डाटा प्रस्तुत करने को सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में एसडीओ वन विभाग आशीर्वाद कटियार, एसडीएम सदर यशवीर सिंह, ईओ नगर निगम राजदेव जायसी, डीपीओ नमामि गंगे ज्योत्सना जोशी सहित आईटीबीपी, एसएसबी के अलावा उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani
  • Related Posts

    Exploring the Best Local Events in Nainital: A Complete Guide

    Overview of Local Events in Nainital Key Festivals and Fairs Activities for Tourists and Locals How to Plan Your Visit to Local Events

    आईजी कुमाऊं ने पिथौरागढ़ का किया वार्षिक निरीक्षण

    पिथौरागढ़। कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं उत्तरदाई बनाने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र, रिद्धिम अग्रवाल महोदया द्वारा आज दिनांक 08-04-2026 को जनपद पिथौरागढ़ का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    • By Tanuja
    • September 20, 2026
    • 9 views
    मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 8 views
    कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 9 views
    नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

    • By Tanuja
    • September 19, 2026
    • 11 views
    ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन