जल संस्थान की लापरवाही, बिना कनेक्शन के कई लोगों को भेजे हजारों के बिल

लालकुआँ। नगर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है यहाँ जल संस्थान की बड़ी लापरवाही के चलते लालकुआँ के अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी तीन लोगों के घर में बिना पानी के कनेक्शन लगाए ही हजारों के बिल भेजने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसे में पीड़ित लोग पानी के बिल को माफ करने के लिए दर दर भटक रहे है लेकिन अधिकारी मामले को गम्भीरता से नही ले रहें हैं। जिसके चलते आज दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा साथ ही जल संस्थान के जेई राहुल चौहान का घेराव कर बिल माफ करने को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने चेतावनी दी अगर जल्द ही विभाग द्वारा कार्यावाही नही की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन को बाध्य होगें।
बता दें कि लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 निवासी पीड़ित अशोक कुमार, मो० रईस अहमद और नवीन सिंह मेर के अनुसार उन्होंने बर्ष 2023 में अपने आवास पर पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसके लिए उन्होंने विभाग से एक सौ पच्चीस रूपये की रसीद भी कटवाई थी। लेकिन जल संस्थान द्वारा एक साल बीत जाने के बाद भी उनके आवास पर आज तक पानी का कनेक्शन नहीं लगाया गया है।
हैरानी की बात यह है कि इस बीच जल संस्थान ने इसी माह दिसंबर 2024 में उक्त लोगों को बिना कनेक्शन लगाए तथा बिना पानी पीए ही हजारों के अधिक का बिल थमा दिये है। जिससे वह काफी परेशान है उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से बिल को रद्द कराए जाने के लिए इधर-उधर जल संस्थान के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है। लेकिन जल संस्थान के जिम्मेदार इस मामले को गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। जिसके बाद यहाँ कांग्रेस नेताओं के पास पहुंचा।
इसी को लेकर आज कांग्रेस नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा काटा साथ जल संस्थान के जेई राहुल चौहान का घेराव कर जल्द ही बिल माफ करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमें उन्होंने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते लोगों बिना कनेक्शन के बेवजह हजारों के बिल थमा दिए उन्होंने कहा कि जब कनेक्शन नही लगा तो विभाग ने बिल क्यों थमा दिए उन्होंने मांग की है कि अगर जल्द ही लोगों को दिये बिल माफ नहीं किए तो कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष भुवन पाड़े, हाजी याकूब अली, कमलेश यादव, विनय रजवार, माजिद अली, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
इस संबंध में जब मीडिया कर्मियों ने जल संस्थान के सहायक अभियन्ता बी.सी बेलवाल से बात कि तो उनका कहना है कि इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर इस मामले का निस्तारण किया जायेगा। फिलहाल यहाँ मामले को लेकर पूरे शहर में चर्चा है हर विभागीय लापरवाही बताकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की बात कर रहे हैं।

बहरहाल इस मामले में जल संस्थान की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके चलते बिना पानी का कनेक्शन लगाए ही पीड़ित को पानी का भारी-भरकम बिल भेजकर उससे पैसे जमा करवाने की बात कही जा रही है। जबकि पीड़ित बार-बार जल संस्थान के अधिकारियों के समक्ष जाकर अपने आवास पर पानी का कनेक्शन ना होने की दुहाई देकर बिल को रद्द किए जाने की मांग कर रहा है, लेकिन जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारी पीड़ित की बात सुनने को तैयार नहीं हैं।

Related Posts

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला का अंतिम दिन उत्साह, सीख और उपलब्धियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति…

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ और सराहनीय सेवाएं पूर्ण करने वाले 2 ऐच्छिक सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए आज कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में एक भव्य विदाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 9 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 6 views
जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

  • By Tanuja
  • July 30, 2026
  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश