मुख्यमंत्री से मुलाकात में अंकिता के पिता ने जताई CBI जांच की इच्छा, सीएम ने हर हाल में न्याय दिलाने का किया वादा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने सीबीआइ जांच की इच्छा जताई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने इस पर सहमति जताते हुए पूरे मामले का विधिक परीक्षण कर तदनुसार ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता प्रकरण पर न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य पीडि़त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत दिवस अपने वादे के मुताबिक बुधवार देर शाम अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी भंडारी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता देने और मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया।

उधर, बुधवार दोपहर अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या के बाद से ही परिवार लगातार सीबीआइ जांच की मांग करता आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच नहीं होती, तब तक परिवार को न्याय की उम्मीद नहीं है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में इंटरनेट मीडिया पर उर्मिला सनावर के तमाम तरह के दावों के बाद से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल मची है। गत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि वह अंकिता के माता-पिता से बातचीत करेंगे और जिस प्रकार की जांच की मांग वे करेंगे, उस पर न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।

बुधवार को अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने तथाकथित वीआइपी के काल डिटेल खंगाले जाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बयान दर्ज होने के बाद परिवार इस प्रकरण में अग्रिम निर्णय लेगा।

उन्होंने भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्रियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का आह्वान भी किया। अंकिता के पिता ने 11 जनवरी को प्रस्तावित उत्तराखंड बंद को शांतिपूर्ण रखने की अपील भी की।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति, आज से संभालेंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी, नियमित कुलपति की नियुक्ति तक रहेगा दायित्व

देहरादून। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह…

उत्तराखंड के शिवम् ढौंडियाल का सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के लिए चयन

देहरादून। उत्तराखंड के एग्रोप्रेन्योर, पर्यावरणविद् एवं विकास पेशेवर शिवम धौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के प्रथम बैच के लिए चयन हुआ है। दुनिया के 35 देशों से प्राप्त करीब 1,200…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन