देहरादून। उत्तराखंड में मौसम बदलने के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हो चुकी है जिसके कारण शीतलहर की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार भारी बर्फबारी और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिस पर देहरादून में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, और अन्य शिक्षण संस्थान 28 दिसंबर 2024 से 4 जनवरी 2025 तक बंद रहेंगे। डीएम सविन बंसल की ओर से ये आदेश जारी किया गया है।







