जनसुनवाई में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कई गंभीर मामलों पर की त्वरित कार्रवाई

हल्द्वानी। जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने जनता की समस्याओं में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, अवैध निर्माण, ई-रिक्शा फिटनेस, पारिवारिक विवाद, सड़क मरम्मत, पेयजल आदि जैसे गम्भीर मामलों पर त्वरित कार्यवाही की।

शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने जनता द्वारा रखे गए विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई मेें नैनीताल शहर में वर्तमान मे 24 ई-रिक्शा संचालित है लेकिन ई-रिक्शा का मैनुवल फिटनेस नही होने से ई-रिक्शा संचालकों ने मैनुवल फिटनेस कराने का अनुरोध किया। जिस पर आयुक्त ने आरटीओ को मुख्यालय से पत्राचार कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

मदन सिंह जनपद अल्मोडा, लमगड़ा ने बताया कि उन्होंने महेन्द्रा कम्पनी से लोन लेकर वाहन लिया था लेकिन लोन कि किस्त समय से जमा नही करने पर कम्पनी द्वारा वाहन उठा लिया गया और कुछ समय बाद कंपनी द्वारा किसी अन्य व्यक्ति को वाहन विक्रय कर दिया गया, उक्त व्यक्ति द्वारा वाहन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराने के कारण अभी भी वाहन उनके नाम पर ही संचालित है, जो भी चालान वाहन के होते हैं वह सभी उनके नाम आ रहे हैं। जिस पर आयुक्त ने महिन्द्रा कम्पनी के अधिकारियों को तलब कर शीघ्र समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये।

मुकुल ऐरी ग्राम क्वैराला ने गांव के तोक बाखली में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को 700 मीटर दूर गधेरे से पानी ढोना पड रहा है वर्तमान में तोक में सात परिवार निवासरत हैं। आयुक्त ने इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी जेजेएम को उक्त की जांच कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।

ब्लाक प्रमुख केडी रूबाली ने विकास खण्ड ओखलकांडा की समस्याओं के बारे में अवगत कराया, जिसके अन्तर्गत हरीशताल लोहाखामताल क्षेत्र के पर्यटन से जोडने एवं सेलाखेत नालशन, सुनकोट, काफली, बजवालगांव, कुकना तक 37 किमी मोटर मार्ग का मररम्त कराने का अनुरोध किया। आयुक्त ने कहा कि शीघ्र ही मोटर मार्ग का उनके द्वारा निरीक्षण किया जायेगा विभागीय लापरवाही होने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

आयुक्त ने कुमाऊं में सभी जनपदों में जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर काफी मात्रा में हमला होने पर गम्भीरता से लेते हुये वन विभाग को निर्देश दिये कि प्रोएक्टिव होकर कार्य करें तथा पीड़ित लोगों को तत्काल मुआवजा प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि वन भूमि से लगे गांव जो नाप भूमि पर हैं, उन लोगों के हक-हकूब वहां की जमीन में है लकडी व चारे लोगों को मिल जाए, इसकी समुचित व्यवस्था हो। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जंगली जानवर सक्रिय हैं, उन क्षेत्रों में गश्त बढाई जाए। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि जंगल में कम से कम जाएं जाते भी हैं तो सामुहिक रूप में वन विभाग के संज्ञान में लाते हुए बडे जांए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए ताकि इस प्रकार की घटनायें रोकी जा सकें।

इस दौरान भूमि से संबंधित विवाद अधिक संख्या में प्राप्त होने पर कुमाऊं आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि भूमि खरीद में जल्दबाज़ी न करें और संपूर्ण दस्तावेजी सत्यापन के बाद ही लेनदेन करें, ताकि स्वयं को आर्थिक नुकसान एवं कानूनी जटिलताओं से बचा सकें।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से गौलापार क्षेत्र की छह दुग्ध समितियों के दुग्ध उत्पादकों को करीब ढाई करोड़ धनराशि दुग्ध खरीद के 22 लाख रुपये…

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, अमित कुमार सैनी का पदोन्नति के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार