हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अवैध कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एसपी/ क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली चोरगलिया तथा लालकुआं पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत दिनांक 02.01.2026 को दो अलग अलग मामलों में 02 लोगों को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
चोरगलिया पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाए गए अभियान के दौरान उमेश राम पुत्र हयात राम निवासी ग्राम नलई थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र-36 वर्ष को 71 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
उक्त संबंध में कोतवाली चोरगलिया में FIR NO- 01/26 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम-
- हे0 का0 जगदीश सिंह
- का0 भारत भूषण
- का0 शैलेन्द्र सिंह
लालकुआं पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही-
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लालकुआं क्षेत्र में चेकिंग के दौरान टांडा जंगल लालकुआ से मनोज राम उर्फ भीम राम पुत्र स्व0 माधो राम निवासी तिवारी नगर 1 बिन्दुखत्ता लालकुआ जनपद नैनीताल को 63 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR N0- 02/26 धारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 वन्दना चौहान
- का0 आनन्दपूरी
- का0 तरूण मेहता





