जिलाधिकारी ने किसानों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने के दिए निर्देश

नैनीताल। सोमवार को जिले के सभी विकास खंडों में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसानों को दी योजनाओं की जानकारी,अधिकारियों ने प्रतिभाग कर किसानों की समस्याओं को सुना। विकास खण्ड भीमताल सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किसान दिवस में आयोजित शिविर में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना। विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया तथा उन्हें लाभ प्रदान किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किसानों से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की किसानों के हित में संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान कभी हार नहीं मानता,वह हमेशा मेहनत करता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों को नई तकनीकी एवं उन्नतशील खेती के लिए निरंतर सहयोग दें। जिलाधिकारी ने कहा, “जो धरती की सेवा करता है, धरती उसकी भी सेवा करती है।”

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि पशुपालकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिया जाए, बीमार पशुओं का त्वरित उपचार हो और पशुओं को निरोग रखा जाए। वहीं कृषि विभाग को उन्नत कृषि यंत्रों के साथ-साथ फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने मृदा परीक्षण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की चूक न हो, प्रत्येक किसान की भूमि की मृदा परीक्षण अवश्य कराया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हुए अनुसंधान एवं विकास का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुँचना चाहिए, क्योंकि जब तक किसान तक इसका लाभ नहीं पहुँचेगा, तब तक अनुसंधान का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे सार्थक प्रयास करते हुए किसानों की मांग के अनुरूप सेवाएं प्रदान करें और अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

उद्यान विभाग को निर्देश दिए गए कि किसानों को अच्छी प्रजाति के फल पौध उपलब्ध कराए जाएं, जिससे सरकारी संस्थानों पर किसानों का भरोसा बना रहे। साथ ही सिंचाई विभाग को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर फसल का अपना ऋतु चक्र होता है, इसलिए किसानों और काश्तकारों को बीज,पौध एवं खाद समय पर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

किसानों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जैविक एवं प्राकृतिक कृषि के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बाजार में ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। अधिकारियों से किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर ऑर्गेनिक खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग को जिले में इंडिका प्रजाति के मधुमक्खी बॉक्स सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि पॉलीहाउस, कृषि बीज, उपकरण एवं रसायन समय पर किसानों को उपलब्ध कराए जाने से उनकी आय में वृद्धि होगी।

इस अवसर पर कृषि, उद्यान कृषि विज्ञान केंद्र, मत्स्य पालन,पशुपालन, इफको आदि विभागों से आए अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों द्वारा जंगली जानवरों की समस्या के साथ ही पॉलीहाउस उपलब्ध कराने, इंडिका प्रजाति की मधुमक्खी उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी।इस अवसर पर विभिन्न प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र उप प्रमुख भीमताल उमेश पलड़िया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टमटा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी क्षेत्र से आए किसान वह अनेक जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।किसान दिवस के कार्यक्रम जिले के अन्य विकास खंडों में भी आयोजित किए गए।

इस अवसर पर किसानों द्वारा जनपद चमोली के गोचर में आयोजित किसान दिवस के मुख्य कार्यक्रम, जिसमें माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री, एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं कृषि मंत्री उत्तराखंड सहित अन्य के द्वारा प्रतिभाग किया गया, उक्त कार्यक्रम का किसानों द्वारा वर्चुअल माध्यम से देखा।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 4 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 14 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार