मुख्यमंत्री के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सतर्क मोड में नैनीताल पुलिस

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के दिनाक 28 दिसम्बर 2025 को नैनीताल जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए सभी मार्गों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करने, आवश्यक रूट डायवर्जन के निर्देश।

सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पार्किंग की स्पष्ट व्यवस्था एवं भीड़भाड़ न होने देने हेतु पुलिस बल तैनात।

हेलीपैड क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, रिहर्सल ड्रिल एवं संवेदनशील बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश।

भीड़ नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट, संवेदनशील स्थानों की विशेष निगरानी व किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु टीमों को तैयार रहने के निर्देश।

सोशल मीडिया और ग्राउंड इंटेलिजेंस के माध्यम से संदिग्ध/अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी एवं आवश्यक होने पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश।

कार्यक्रम में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों को भलीभांति ब्रीफ करने तथा प्रत्येक प्वॉइंट पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश।

संवेदनशील स्थानों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास चैकिंग प्वॉइंट्स को फिक्स करते हुए सघन चैकिंग, एंटी-सबोटाज चेक, वाहन सत्यापन तथा संदिग्ध व्यक्तियों/सामानों की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के भ्रमण कार्यक्रम को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्रा, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआ दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, सीएफओ गौरव किरार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी वाचक देवेंद्र राजपूत, स्टेनो, पीआरओ एवं अन्य अधिकारी VC के माध्यम से मौजूद रहे।

Related Posts

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने…

कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश

नैनीताल। क्षेत्रीय लोगों की लंबे समय से मांग पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के ग्राम कटीमी गजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

  • By Tanuja
  • August 1, 2026
  • 3 views
गृह विज्ञान विभाग की कार्यशाला का सफल समापन, कुलपति एवं विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों का किया उत्साहवर्धन

96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
96 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ बेतालघाट पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार

सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 8 views
सम्मान और भावनाओं के बीच ऐच्छिक सेवानिवृत्त हुए 2 पुलिस कर्मी, एस.एस.पी. नैनीताल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएँ

हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • July 31, 2026
  • 6 views
हल्द्वानी क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार

जिलाधिकारी रयाल ने तहसील परिसर एवं उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी का किया औचक निरीक्षण

  • By Tanuja
  • July 30, 2026

  • 7 views
कटीमी गजार विस्गुली गांव में कोसी नदी पर 190 मीटर रिवर क्रॉसिंग रोप वे निर्माण हेतु ₹21.43 लाख की अवशेष धनराशि स्वीकृत, कार्य तत्काल प्रारम्भ के निर्देश