मुख्यमंत्री धामी के “सबका साथ–सबका विकास” विजन को मजबूती से आगे बढ़ा रहा बीस सूत्री कार्यक्रम

नैनीताल। उत्तराखण्ड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश सरकार “सबका साथ–सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुँचाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है।

इसी क्रम में आज जनपद नैनीताल के भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता माननीय उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति, ज्योति प्रसाद गैरोला द्वारा की गई। बैठक का संचालन डॉ० मुकेश नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

उपाध्यक्ष ने जनपद में संचालित समस्त विभागों की कार्य प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का वास्तविक लाभ समाज के सबसे कमजोर, गरीब और वंचित व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को परिणाम आधारित कार्य संस्कृति अपनाने एवं शत-प्रतिशत लक्ष्यों की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिन विभागों की प्रगति उत्कृष्ट पाई गई, उनमें सहकारिता विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्योग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग प्रमुख रहे। इन विभागों द्वारा किए गए नवाचारों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे विभाग अन्य विभागों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं जिन विभागों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें स्पष्ट चेतावनी देते हुए कार्य प्रणाली में त्वरित सुधार, नियमित मॉनिटरिंग तथा निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।माननीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की सोच केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके सफल क्रियान्वयन और आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर केंद्रित है।

इसी उद्देश्य से उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सक्सेस स्टोरी तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, सुशासन और जनभागीदारी राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और बीस सूत्री कार्यक्रम इन लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

बैठक में संयुक्त निदेशक बीस सूत्री कार्यक्रम, त्रिलोक सिंह अन्ना, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, वन क्षेत्राधिकारी विजय चंद्र भट्ट, अपर सांख्यिकी अधिकारी अरविंद सिंह सैनी, कमल सिंह मेहरा, सहायक अभियंता हिमांशु टम्टा, अधिशासी अभियंता फरहान खान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 11 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन