नैनीताल विंटर कार्निवाल में कला एवं संस्कृति का अद्भुत संगम

नैनीताल। विंटर कार्निवाल में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय विधायक सरिया आर्य तथा अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने हरी झंडी दिखारक कार्निवाल झांकी का शुभारंभ किया।

कार्निवाल झांकी में तल्लीताल डांठ से प्रारंभ होकर माल रोड होते हुए फ्लैट्स मैदान मल्लीताल में समाप्त हुई। नैनीताल विंटर कार्निवाल के अंतर्गत आयोजित झांकी में कला एवं संस्कृति का एक अनूठा और मनमोहक संगम देखने को मिला। देश–विदेश से आए पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों ने इस रंगारंग आयोजन का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई झांकियों में लखिया भूत की झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही, जिसने दर्शकों को अपनी ओर विशेष रूप से आकर्षित किया। पारंपरिक लोक कला और सजीव प्रस्तुति ने कार्निवाल की शोभा को और बढ़ाया।वहीं बाबा दीप सिंह गतका ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतबों ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। साहस, अनुशासन और परंपरा से जुड़ी इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा।

झांकी के दौरान रं कल्याण संस्था हल्द्वानी ने रं संस्कृति तथा तिब्बती कम्युनिटी नैनीताल के माध्यम से सीमावर्ती तिब्बती संस्कृति की भी मनोहारी झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने नैनीताल विंटर कार्निवाल को विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि का जीवंत उदाहरण बना दिया।

झांकी के दौरान जब कुमाऊं रेजिमेंट और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड की गूंजती सुमधुर धुनें वातावरण में बिखरीं, तो हर दिल देशभक्ति के जज़्बे से भर उठा। सुरों की उस लय ने जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया और अनायास ही कदम थिरकने लगे। इसके पश्चात नैनी झील में याट एवं रोइंग बोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या ने कहा कि नैनीताल विंटर कार्निवाल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करेगा, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस दौरान विधायक सरिता आर्या, चेयरमैन डॉ.सरस्वती खेतवाल, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नाजिश खलीक, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, महासचिव वेद शाह, तल्लीताल व्यापार मण्डल अध्यक्ष मारुति शाह, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, गोपाल रावत गज़ाला कमाल, भगवत रावत, जीनू पाण्डे, पर्यटक एवम् जन समूह उपस्थित था।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

  • By Tanuja
  • September 24, 2026
  • 3 views
गौलापार की छह दुग्ध समितियों में 2.50 करोड़ की दुग्ध खरीद, 22 लाख बोनस वितरित

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 12 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 13 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 11 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार