नैनीताल। आज दिनांकः 18-12-2025 को विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर डॉo मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस के थाना क्षेत्रों में गोष्ठियों का आयोजन किया गया।
गोष्ठियों में थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कम्युनिटी पुलिसिंग आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के बारे मे जागरूक भी किया गया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी हर सम्भव मदद करने एवं उनके हितों की रक्षा करने हेतु आश्वस्त किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित सभी व्यक्तियों को पुलिस द्वारा जन सहायता हेतु चलाए जा रहे टोल फ्री नंबरों से अवगत कराया गया। सभी को नए कानूनों में निहित प्रावधानों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी में उपस्थित समस्त लोगों से उनकी समस्याओं को जानकर उनका निराकरण करने के भरसक प्रयास किए गए।





