क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष जश्न के दौरान निर्बाध, सरल व सुगम यातायात व्यवस्था हेतु मास्टर प्लान तैयार, एसएसपी नैनीताल के निर्देशन पर शटल सेवा शुरू

नैनीताल। क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट एवं नव वर्ष के अवसर पर नैनीताल जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलों—नैनीताल, भीमताल, भवाली, मुक्तेश्वर, कैंची धाम, रामनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की अत्यधिक आमद को दृष्टिगत रखते हुए, एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई है।

इस क्रम में आज दिनांक 17.12.2025 को एसएसपी नैनीताल द्वारा एसपी यातायात/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवधर मठपाल व सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर निम्न सरल यातायात को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

प्रमुख निर्णय एवं निर्देश-

जनपद के बॉर्डर पर ही वाहनों का रूट निर्धारण कर अलग–अलग रंग के रूट स्टीकर लगाए जाएंगे, वाहन अपने निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे। 22 दिसम्बर 2025 की रात्रि से ही यातायात पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। हल्द्वानी, लालकुआं, भवाली एवं रामनगर से डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। हर मुख्य प्वाइंट व बैरियर पर उप निरीक्षक रैंक के अधिकारी की ड्यूटी लगाकर जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी।

यातायात को दुरुस्त रखने हेतु दो पालियों में ड्यूटी व्यवस्था, साथ ही चैलेंजिंग प्वाइंट्स पर थाना/चौकी प्रभारी स्वयं ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

नैनीताल में पार्किंग फुल होने से ही पहले शटल सेवा तत्काल प्रारंभ की जाएगी, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था की जाएगी।

कैंची धाम क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने हेतु भवाली सेनिटोरियम से शटल सेवा संचालित की जाएगी।

गडप्पू बैरियर सहित अन्य प्रमुख बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

चयनित बैरियरों पर डेस्टिनेशन आधारित रूट स्टीकर लगाए जाएंगे जिससे पर्यटकों सरलता से अपने गंतव्य तक पहुँच सके।

मोबाइल पार्टियों की तैनाती कर लगातार रूट पेट्रोलिंग एवं रूट क्लीयर कराया जाय।

नैनीताल तिराहा नया गांव, लालकुआं, सुभाषनगर बैरियर, तीनपानी, कुवरपुर-चोरगलिया, भीमताल तिराहा, रूसी सहित अन्य महत्वपूर्ण बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा।

जनपद के बॉर्डर एवं प्रमुख बैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे।

डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, शटल सेवा एवं बैरियर सूची समय से तैयार कर व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाएगा।

उद्देश्य-पर्यटकों एवं आमजनमानस को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात सुविधा प्रदान करते हुए उन्हें बिना किसी असुविधा के उनके गंतव्य तक पहुंचाना।

गोष्ठी में उपस्थित अधिकारी-क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार, निरीक्षक एलआईयू ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा, प्रभारी यातायात हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, सीपीयू प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, थानाध्यक्ष मुखानी, काठगोदाम सहित थाना व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Hamara Sankalp Nasha Mukti Kendra Haldwani

Related Posts

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

नैनीताल। मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह…

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

भीमताल। जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित एवं फरार अभियुक्तों गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में भीमताल पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।कोतवाली भीमताल, जनपद नैनीताल में पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

  • By Tanuja
  • September 20, 2026
  • 10 views
मां नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को लेकर नैनीताल पुलिस मुस्तैद

SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
SSP Nainital के निर्देश पर भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश

पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 10 views
पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारी की ओर बढ़े अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 9 views
नशा तस्करों पर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

  • By Tanuja
  • September 19, 2026
  • 12 views
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन